फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a young man was found naked in the basement of a restaurant.

Basti News: रेस्टोरेंट के बेसमेंट में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव

Mon, 03 Aug 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found naked in the basement of a restaurant.
मृतक रामरूप की फाईल फोटो
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़ कस्बे स्थित एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में रविवार दोपहर 45 वर्षीय युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा रेस्टोरेंट को सीज कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के भोगीपुर गांव निवासी रामरूप उर्फ झकड़ी (45) पुत्र गंगाराम के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। दोनों छोटे भाई बाहर निजी नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नियां गांव में रहती हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि रामरूप का घर पर कम आना-जाना था और वह अधिकतर देईसांड़ स्थित इसी रेस्टोरेंट में रहता था। रविवार दोपहर करीब एक बजे जब रेस्टोरेंट मालिक ने बेसमेंट का ताला खोला तो वहां फर्श पर रामरूप का नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की बहन अंजनी ने आरोप लगाया कि रामरूप के सीने और गर्दन पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका मजबूत होती है। परिजनों की तहरीर और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही रेस्टोरेंट को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

कोट
रेस्टोरेंट में एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल सिंह, सीओ रूधौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed