{"_id":"688a84fc79f026da6400084c","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-basti-news-c-207-1-sgkp1006-141099-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Thu, 31 Jul 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव के युवक का छत के कुंडे में कपड़े के फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार को दोपहर में 20 वर्षीय रुद्र प्रताप चौधरी की मां व बहन बगल में किसी काम से गई थीं। वापस आने के बाद जब बहन ने फाटक के अंदर का दृश्य देखा तो शोर मचाने लगी। परिवार के लोग जिंदा होने की उम्मीद में उसे नीचे उतार कर कलवारी स्थित बहादुरपुर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने रुद्र प्रताप को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि रुद्र प्रताप 2-3 दिन पहले ही बाहर से कमा कर आया था। उसके पिता विदेश में रहते हैं। मां, बहन व बड़े भाई का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत वजह स्पष्ट होगी। वजह के बारे में परिवार के लोग कयास नहीं लगा पा रहे हैं। संवाद