फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in an empty house

Basti News: खाली मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 27 Feb 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in an empty house
संदिग्ध परिस्थितियों में खाली मकान में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन

- नगर थानाक्षेत्र के मटेरा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

नगर बाजार(बस्ती)। ग्राम मटेरा निवासी युवक का खाली पड़े अपने चाचा के मकान में छत के कुंडे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मटेरा निवासी 20 वर्षीय चंद्र प्रकाश उपाध्याय पुत्र सिद्धनाथ उपाध्याय बुधवार की रात घर से खाना खा कर घूमने निकले। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिवार के लोग तलाश करने लगे। परिवार के लोगों ने बताया कि वह अक्सर अपने चाचा के खाली पडे मकान में अकेले बैठा रहता था।
विज्ञापन

परिवार के लोग उसे तलाश करते हुए उस मकान में पहुंचे तो उसका शव चारपाई बीनने वाले प्लास्टिक के पट्टे के सहारे छत की कुंडे से लटका देखा। जिन्दा होने की आस में उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी लेकर गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed