{"_id":"69ab2694281bff38bf0e5fea","slug":"the-body-of-a-young-man-was-brought-home-from-mumbai-sparking-outcry-basti-news-c-207-1-bst1006-154421-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुंबई से घर लाया गया युवक का शव, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुंबई से घर लाया गया युवक का शव, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
सुनील वर्मा की फाइल फोटो
बभनान। होली के दिन मुंबई में मार्ग दुर्घटना में धन्नापुर गांव निवासी सुनील कुमार वर्मा (30) की मौत हो गई थी। सूचना के बाद घर पर मातम छा गया। शुक्रवार को मुंबई से जब उसका शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। आसपास के लोगों का घर पर जमावड़ लग गया। परिजनों ने मनोरमा नदी के बैरवा घाट पर शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के धन्नापुर गांव निवासी सुनील कुमार वर्मा मुंबई में रहकर नौकरी करते थे। होली के दिन दोपहर में खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे में उसके तीन साथियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। जबकि सुनील की कुछ ही देर बाद मौत हो गई थी।
यह सूचना जब उनके घर पहुंची तो होली की खुशी मातम में बदल गई। युवक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी कंचन वर्मा का रो रोकर बुरा हाल है।