फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a teenager who had come to her maternal grandmother's house was found hanging from a noose

Basti News: ननिहाल आई किशोरी का फंदे से लटका मिला शव

Sun, 04 May 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 04 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager who had come to her maternal grandmother's house was found hanging from a noose
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के बैरागल गांव में मां के साथ ननिहाल आई 16 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया।
विज्ञापन

उसकी मां ने बताया कि घर के प्रथम तल पर कमरे में पंखे में बंधी रस्सी के फंदे में लटका शव पाया गया। सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के बैरागल गांव निवासी जगन्नाथ तिवारी की बेटी पुष्पा की शादी संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव में हुई है। करीब डेढ़ महीने पहले पुष्पा अपनी 16 वर्षीय बेटी जागृति उर्फ डॉली के साथ मायके आई थी। शुक्रवार को भोजन करने के बाद सभी सोने चले गए। जागृति घर के प्रथम तल पर कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन

सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर मां पुष्पा देवी उसे जगाने गई। कमरा अंदर से बंद होने के कारण उन्होंने आवाज लगाई। लेकिन, कोई जवाब न मिलने पर अन्य घरवालों को भी बुला लिया। इसके बाद कमरे में खिड़की से झांक कर देखा तो जागृति कमरे में पंखे से झूल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन दरवाजा तोड़कर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर परिजनों से जानकारी ली।

परिजनों ने बताया कि खाना खाकर जागृति शाम आठ बजे कमरे में सोने चली गई। किन परिस्थितियों में उसने ऐसा किया इसकी किसी को कुछ जानकारी नहीं है। जागृति तिवारी चार बहनों में तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed