फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a middle aged man was found hanging from a noose, a towel was stuffed in his mouth

Basti News: फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, मुंह में ठुसा था गमछा

Sat, 29 Mar 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 29 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The body of a middle aged man was found hanging from a noose, a towel was stuffed in his mouth
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव में घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे 55 वर्षीय बृजभान का लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मुंह में गमछे का टुकड़ा ठुसा पाया गया। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। अभी कोई वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम बृजभान की पत्नी मिशलावती मजदूरी करके लौटीं तो घर का दरवाजा नहीं खुल रहा था। बगल में खिड़की से झांक कर देखा तो पति का शव फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी कुदरहा को दी। मय टीम पहुंचे चौकी इंचार्ज राम अशोक यादव ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन, दरवाजा नहीं खुला। बगल की दीवार तोड़कर परिजन पुलिस के साथ कमरे में गए। दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed