फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body is suspected to be that of a youth from Bettiah in Bihar, relatives are being called

Basti News: बिहार के बेतिया के युवक का शव होने का संदेह, बुलाए जा रहे परिजन

Tue, 10 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 10 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The body is suspected to be that of a youth from Bettiah in Bihar, relatives are being called
रुधौली/बस्ती। पड़री चौराहे के पास खेत में मिले शव की पुलिस ने पहचान कर ली है मगर इसकी पुष्टि के लिए परिवार के लोग नहीं पहुंच सके हैं। मंगलवार सुबह तक उनके पहुंचने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, वह शव बिहार के रहने वाले मजदूर का है, जो कुछ माह पहले तक क्षेत्र के एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करता था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें एक युवक भाग रहा है और बाइक पर सवार तीन लोग उसे दौड़ाते दिख रहे हैं। बाइक पर बीच में बैठे युवक के हाथ में डंडा दिख रहा है। तीनों युवकों की पुलिस पहचान कराने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस ने केस की गुत्थी करीब-करीब सुलझा ली है लेकिन कुछ साक्ष्य हाथ में आना बाकी है।
विज्ञापन

रविवार को थाना क्षेत्र के पड़री चौराहे से घोसियारी की तरफ जाने वाले मार्ग पर चौराहे से 100 मीटर दूर किसाने यादव के खाली पड़े खेत में करीब 28 वर्षीय युवक का शव मिला था। गांव के चौकीदार राम नरेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। सोशल मीडिया के जरिए पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक व फोरेंसिक टीम से जानकारी ली। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर कुछ लोगों ने पुलिस को बताया गया कि तीन युवक कुछ दूर पहले भागते हुए देखे गए। पुलिस ने मृतक के शरीर का मुआयना किया तो पता चला कि शव मुस्लिम युवक का है। युवक ने काले व लाल रंग की बनियान व काले रंग की पैंट पहने हुए था। सीओ स्वर्णिमा सिंह के अनुसार जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed