{"_id":"65a39e5fe322013d030120a9","slug":"the-bike-went-out-of-control-and-fell-on-the-road-basti-news-c-207-1-sgkp1006-10004-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, चालक की मौत
Sun, 14 Jan 2024 02:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:12 PM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर गोकुलपुर के पास अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को परिजनों के सहयोग से सीएचसी दुबाैलिया पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया।
शुक्रवार की देर रात सरैया अतिबल गांव निवासी 25 वर्षीय रमेश बाइक से रामजानकी मार्ग से हो कर अपने घर जा रहे थे। गोकुलपुर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद