Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Ayush hospital building was acquired without proper inspection, and now a dispute has arisen between two departments.

Basti News: बिना जांचे-परखे ले लिया आयुष अस्पताल का भवन, अब दो विभाग में ठनी

Sat, 07 Feb 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The Ayush hospital building was acquired without proper inspection, and now a dispute has arisen between two departments.
रुधौली के बखरिया में संचालित 50 बेड आयुर्वेदिक अस्पताल स्रोत विभाग
बस्ती। रुधौली क्षेत्र के बखरिया में 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय की स्थिति खराब है। बताया गया कि आयुर्वेदिक अस्पताल भवन को आनन-फानन में हैंडओवर तो करवा लिया गया, मगर अब भवन में कमियां उजागर होने पर पत्राचार का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के कमरे में कई दरवाजे लटक गए हैं, तो कई का शीशा टूटा हुआ है। यहां तक की इमरजेंसी डोर की कुंडी छोटी होने के कारण ताला बंद नहीं हो रहा है। भू-तल से लेकर दूसरी मंजिल तक में खामियां हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर बताया है कि अस्पताल भवन के निर्माण के दौरान कुछ कमियां रह गई हैं। जिसके निस्तारण के लिए कई बार कहा गया था, मगर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। कमियां रहते हुए भवन हस्तानांतरण भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा कि भूतल के कमरा नंबर 23 में दरवाजा नहीं है। लेबर रूम का दरवाजा लटक गया है। शीशा टूटा हुआ है। ओपीडी रूम का दरवाजा अधूरा है। मेडिसिन स्टोर का पंखा खराब है। इमरजेंसी डोर की कुंडी छोटी होने के कारण ताला नहीं बंद हो रहा है। बारिश होने पर छज्जे के सहारे रैंप पर पानी आता है। जिसकी वजह से कमरों में पानी चला जाता है। बारिश होने पर छत के ज्वाइंट से पानी रिसाव होता है। इसी सीलन होने पर फायर अलार्म सिस्टम हमेशा बजता है।

पार्किंग में इंटरलाकिंग नहीं है, न ही गार्ड रूम का निर्माण कराया गया है। जनरेटर की सुरक्षा के लिए टीनशेड भी नहीं है। प्रथम तल के रैंप के दोनों तरफ शीट से पानी आता है। प्राइवेट वार्ड में लगे पंखों के रेगुलेटर खराब हैं। अधिकांश बोर्ड और स्विच खराब हैं। कमरों में बारिश होने पर पानी आता है। टंकी में ढक्कन न होने की वजह से छिपकली मरी पड़ है, इसकी वजह से पानी का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। द्वितीय तल पर दोनों तरफ बाहरी दरवाजा टूट गया है। छत पर जाने के लिए सीढ़ी नहीं बनी है। शौचालय में भी कई खामियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed