फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The audience danced on Monica Bedi's dance

मोनिका बेदी के नृत्य पर झूमे दर्शक

Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The audience danced on Monica Bedi's dance
स्वनिधि दीपोत्सव में प्रस्तुति देतीं सिने स्टार मोनिका बेदी। - फोटो : BASTI
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में स्वनिधि विकास दीपोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को बॉलीवुड नाइट में अभिनेत्री मोनिका बेदी ने जलवा बिखेरा। देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शक मोनिका बेदी की एक झलक पाने को बेताब दिखे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने किया। मयूर नृत्य व बरसाने की फूलों की होली भी खेली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की बाललीला का सजीव मंचन मयूर नृत्य के कलाकारों ने किया। जबकि बरसाने की मशहूर फूलों की होली ने भी समा बांध दिया। देर शाम बॉलीवुड नाइट की शुरुआत हुई तो अभिनेत्री मोनिका बेदी जैसे ही अपने बैंड के साथियों के साथ मंच पर पहुंची पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। मोनिका बेदी ने घंटों फिल्मी गानों पर नृत्य कर दर्शकों का मनोरंजन कराया। साथ ही राष्ट्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या मेें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed