फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The atmosphere in the court becomes heated due to kidnapping of the advocate.

Basti News: अधिवक्ता को अगवा करने पर कचहरी का माहौल गर्म

Fri, 06 Sep 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 06 Sep 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere in the court becomes heated due to kidnapping of the advocate.
वारदात के विरोध में हड़ताल पर रहे जिले के सभी अधिवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा थाने के खजौला के पास अधिवक्ता को अगवा करने की वारदात से शुक्रवार को कचहरी का माहौल गर्म रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अधिवक्ताओं ने हड़ताल किया। न्यायिक कार्य से विरत रहकर जनपद न्यायालय के गेट पर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग की गई।
जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्रा, महामंत्री दयाशंकर दुबे, शशि प्रकाश शुक्ला, रमापति पांडेय आदि ने कहा कि दिनदहाड़े अधिवक्ता के अपहरण से जिले की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। अब तो अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं रह गए हैंद्ध
विज्ञापन

कोतवाली संतकबीरनगर के बनियाबारी निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय बस्ती शहर के कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन में मकान बनवा कर रहते हैं। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को निजी मामले की पैरवी के लिए बस्ती से खलीलाबाद बाइक से जा रहे थे। मुंडेरवा थाने के खझौला चौकी से आगे परसा मस्जिद के पास कार सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि असलहा सटाकर कार में बैठा लिया। कार में सवार आरोपियों ने मारापीटा की और नगदी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता का कहना है कि अपहर्ता उन्हें हाईवे पर घुमाते रहे। उसी दौरान किसी राहगीर ने उनकी हरकत देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद अपहर्ता उन्हें वहीं छोड़कर भाग निकले। अधिवक्ता ने बताया कि वह इतना डर गए थे कि जगह का नाम समझ नहीं पाए। फोन कर पुलिस को बुलाया और घटनास्थल से बाइक बरामद कर अधिवक्ता को मुंडेरवा थाने ले आई।

अधिवक्ता प्रदीप पांडेय ने बताया कि जिस मुकदमे की पैरवी के लिए वह संतकबीरनगर जा रहे थे, उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। अधिवक्ता की तहरीर पर राकेश सिंह, विपुल राय व नीलेश पांडेय निवासी खलीलाबद संतकबीरनगर तथा एक अज्ञात पर अपहरण व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। अधिवक्ता प्रदीप पांडेय की खुद की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पहले खलीलाबाद कचहरी में भी इनके पिता से विवाद हुआ था। उसी सिलसिले में पैरवी करने वह खलीलाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed