{"_id":"6aa99301d0286f47880da2a4","slug":"the-atmosphere-became-filled-with-devotion-amidst-the-chants-of-ganpati-bappa-morya-basti-news-c-207-1-bst1024-166875-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गणपति बप्पा मोरया की गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गणपति बप्पा मोरया की गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। कस्बे में करीब नौ स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर आकर्षक पांडाल सजाए गए हैं। इनमें सुबह-शाम पूजन-अर्चन और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से कस्बे की गलियां गूंज रही हैं।
सोमवार की शाम बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में स्थापित पांडाल में पूजन किया गया। इसके बाद आकांक्षा मालानी ने भगवान गणेश का पट खोलकर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए समर्पित किया। इस दौरान जय गणेश-जय गणेश की धुन पर श्रद्धालु थिरकने लगे। इसके बाद आरती कर पूजा-अर्चना की।
कस्बे में बागेश्वरनाथ मंदिर परिसर, समिति मार्ग, गन्ना समिति के सामने, रामलीला मैदान परिसर और पोस्ट ऑफिस गली, कबीर धर्मशाला समेत नौ स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। संवाद