{"_id":"60c645df8ebc3e5aa524ed6f","slug":"the-amount-sought-from-the-head-by-calling-himself-a-police-officer-basti-news-gkp397996838","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को दरोगा बताकर प्रधान से मांगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को दरोगा बताकर प्रधान से मांगी रकम
विज्ञापन
खुद को दरोगा बताकर प्रधान से मांगी रकम
गौर। सिटकोहर गांव के प्रधान के मोबाइल फोन पर रविवार को कॉल करने वाले ने खुद को दरोगा बताकर रकम की मांग की। प्रधान के अनुसार, कॉल करने वाले ने खुद को गौर थाने का दरोगा बताया।
ग्राम प्रधान लल्लन वर्मा ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। प्रधान ने बताया कि कॉल करने वाले ने पूछा कि आप कहां हैं। घर पर होने की बात कहने के बाद उसने कहा कि तत्काल पांच हजार रुपये भेज दीजिए। प्रधान ने कहा कि जब यह कहा गया कि वह कॉल करने वाले को नहीं जानते, तब उसने कहा कि वह थाने का उपनिरीक्षक है।
प्रधान का आरोप है कि जब रकम न देने की बात कही तो उसने सबक सिखाने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। यदि प्रधान के मोबाइल फोन पर इस तरह से कॉल करके रकम की मांग की गई है तो शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।