फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The administration will complete the consolidation

Basti News: अब शिविर लगाकर चकबंदी पूरी कराएगा प्रशासन

Sat, 14 Oct 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 14 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
The administration will complete the consolidation
अब शिविर लगाकर चकबंदी पूरी कराएगा प्रशासन
विज्ञापन

- जिले के 44 गांवों में चल रही है चकबंदी
- उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 10 गांवों में स्थगित है चकबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। देवरिया कांड के बाद राजस्व मामलों को लेकर प्रशासनिक अमला हरकत में आया है। जिले में अब चकबंदी मामलों के निस्तारण के लिए संबंंधित गांवों में शिविर लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिले के 44 गांवों में चकबंदी चल रही है। 10 गांवों की चकबंदी पर हाईकोर्ट से स्थगन आदेश के बाद कार्रवाई ठप है। पांच की चकबंदी पूरी हो गई है। 29 की चकबंदी प्रक्रिया लंबित है। डीएम अंद्रा वामसी ने बताया कि गांवों में शिविर लगाकर चकबंदी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। विभिन्न शासकीय फोरम पर जमीन को लेकर प्रतिदिन डेढ़ सौ से दो सौ शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों में चकबंदी वाले गांव भी शामिल हैं। जमीन का मालिकाना हक को लेकर शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है। आए दिन मारपीट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। डीएम अंद्रा वामसी ने जिले के चकबंदी के अधीन गांवों की समीक्षा किया तो पता चला कि 44 गांवों में चकबंदी प्रक्रियाधीन है। इसमें से पांच की चकबंदी प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके धारा 51 (1) को प्रकाशित करने के लिए चकबंदी निदेशालय को पत्र भेजा जा चुका है। जल्द ही इन गांवों के अभिलेख राजस्व विभाग को हस्तांतरित हो जाएंगे। चकबंदी में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए 10 गांवों के काश्तकारों उच्च न्यायालय से स्थगत आदेश ले आए हैं। शेष 29 गांव ऐसे हैं, जहां पर चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया इतनी धीमी है कि काश्तकार परेशान हैं। कई जगहों पर विवाद की स्थिति है। इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस, समाधान दिवस, जनता दर्शन, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल पर देखने को मिल रही हैं।---------------------

हाईकोर्ट के आदेश पर स्थगित है 10 गांवों की चकबंदी
सिसवा बुजुर्ग, रसूलपुर, रौनहिया, सोनखर, सूसीपार, अमरौली जुनूबी, पूरे ओरीराय, बजरिया सूबी, बरहपुर पांडेय, सावडीह में चकबंदी प्रक्रिया उच्च न्यायालय के आदेश पर स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

---------------------

29 गांवों में लंबित चल रही है चकबंदी

बटौली, पेड़रिया, जैतापुर, शंकरपुर, बभनगांवा कला, अमोढ़ा खास, पेडार, भिटिनिया, भैंसा चौबे, पारा, कलवारी मुस्तहकम पौनीरानी, कुनाई, अमरौली सुमाली, कूढ़ा पट्टी दरियांव, नगर खाँस, कलन्दरहा, उमरा खास, पैकोलिया तप्पा रतनपुर, पिपरपाती एहतमाली, बैसिया कला, बोदवल, अटरा, रघुनाथपुर, मुसरिहा, चिलवनिया, कलवारी एहतमाली, हरखौलिया उर्फ मटियरिया, सरवरपुर की चकबंदी लंबित चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
इन पांच गांवों में पूरी हो चुकी है चकबंदी
खजुहा, पसड़ा, शंभूपुर, सेमराचीगन, कटरा बुजुर्ग में चकबंदी के तहत धारा 52 के तहत कार्य पूरा हो चुका हैं। चकबंदी का प्रस्ताव निदेशालय भेजा जा गया है।
----------------------

जिन 29 गांवों में चकबंदी प्रक्रिया संचालित है। उन्हें छह माह में पूरा कराया जाएगा। इसके लिए हर गांव में शिविर लगाया जाएगा। कास्तकारों के विवाद को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
अंदा वामसी, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed