फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The achievements of the central government were enumerated in the workshop

Basti News: कार्यशाला में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Sun, 15 Jun 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 15 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The achievements of the central government were enumerated in the workshop
बस्ती। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गएं लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

बहादुरपुर संवाद के अनुसार ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने गांवों के विकास के लिए सड़कों जाल बिछाया है। किसानों के लिए फसलों की लागत का डेढ़ गुना एमएसपी लागू किया। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत गायघाट अध्यक्ष प्रतिनिधि बाल कृष्ण उर्फ पिंटू तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अपनी ताकत का लोहा पूरे विश्व का मनवा रहा है। कार्यशाला में गुलाब चंद श्रीवास्तव, श्रुति अग्रहरि, विजय प्रताप सिंह, लल्लू गिरी, शिव कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बभनान संवाद के अनुसार, गौर ब्लॉक सभागार में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को मंडल कार्यशाला हुई। सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतरा जा रहा है। समाज के हर वर्ग को आयुष्मान योजना, उज्जवला, आवास, राशन आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मनों के घर में घुसकर जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौर राजेश कमलापुरी ने की। जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह व नगर पंचायत बभनान चेयरमैन प्रबल मालानी, गोरखपुर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा राधेश्याम कमलापुरी, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला आदि ने कार्यशाला को संबोधित किया।
रुधौली संवाद के अनुसार शनिवार को रुधौली ब्लॉक सभागार में भाजपा के रुदौली मंडल की इकाई की ओर से मंडल स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पुष्करादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश सरकार जरूरतमंदों को रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी जरूरत को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पूरा कर लाभान्वित कर रही है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री सुमन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाएं, व्यापारी और किसान अपने आप को सुरक्षित और खुशहाल महसूस कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष सुजीत सोनी,आदि मौजूद रहे।

बनकटी संवाद के अनुसार मुख्य अतिथि प्रमुख कुदरहा अनिल दूवे, प़मुख प़तिनिधि रघुनाथ सिंह आदि संयुक्त रूप से एक-एक कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष रवि चंद पांडेय, अश्वनी उपाध्याय, रमेश अग्रहरि, अखिलेश शुक्ला, जगदम्बा शुक्ला, बाबू राम चौधरी, विवेकानंद शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।
भानपुर संवाद के अनुसार सोनहा स्थित डाक बंगले पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन मंडल अध्यक्ष सोनहा राज कुमार चौरसिया ने किया। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत से तात्पर्य ऐसे भारत से है जहा हर क्षेत्र में समृद्धि, प्रगति और समान अवसर उपलब्ध हों। विशिष्ट अतिथि अभिनव उपाध्याय ने भी केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम को बस्ती केन यूनियन चेयरमैन प्रदीप सिंह पिंकू ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आकाश सिंह, अजय सिंह, पप्पू सोनी, राजाराम चौधरी, दीपक सिंह, मंटू उपाध्याय, रामकुमार गुप्ता, आशुतोष शुक्ल, जनकराम गौतम, राधेश्याम चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

देश को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही केंद्र सरकार

लालगंज। कुदरहा ब्लॉक सभागार में मुख्य अतिथि प्रेम सागर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल की अंत्योदय नीति पर सबका साथ विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। पंक्ति के आखिर में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, यही हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर मुन्ना ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 वर्षों में देश को आर्थिक रूप मजबूती देने का काम किया है। कार्यक्रम के पहले विमान दुर्घटना में मृतक लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed