{"_id":"67b38a1b2a6b416dcc0ae6e6","slug":"the-accused-of-trying-to-break-the-atm-was-arrested-in-an-encounter-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132155-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एटीएम तोड़ने की कोशिश करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एटीएम तोड़ने की कोशिश करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Tue, 18 Feb 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/गौर। थाने की पुलिस और स्वाॅट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एटीएम तोड़कर चोरी करने की कोशिश और नकबजनी के आरोपी को थाना क्षेत्र के मोहदिया रामदत्त गांव के पास रविवार की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
दाहिने पैर में गोली लगने से घायल आरोपी सलमान (29) निवासी सुभाष नगर निकट फल मंडी हर्रैया तिराहा बभनान थाना गौर को इलाज के लिए सीएचसी गौर लाया गया। उसके बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस व चोरी के रुपये बरामद किए गए। उसके एक साथी की पुलिस को तलाश है।
सीओ हर्रैया संजय सिंह ने पुलिस प्रेक्षागृह में सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि एसओ गौर गजेंद्र प्रताप सिंह, स्वाॅट प्रभारी संतोष कुमार टीम के साथ रविवार की रात अपराधियों की खोजबीन में निकले थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बभनान-हलुआ मार्ग पर मेहदिया रामदत्त गांव के पास एक आरोपी चोरी की फिराक में है।
विज्ञापन
टीम ने पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी सलमान ने एसओ गौर गजेंद्र प्रताप सिंह पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
पूछताछ में उसने बभनान कस्बे में एटीएम तोड़कर चोरी करने की कोशिश और कई अन्य गांव में चोरी की घटनाओं को कबूल किया। पूछताछ में आरोपी सलमान ने बताया कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पूरा पैकोलिया निवासी प्रवेश सिंह के साथ बभनान बाजार में एक टेंट हाउस से आठ सौ रुपये चोरी की।
उसी रात एक पान की गुमटी से तीन सौ रुपये व दुकान में रखा गुटका, सिगरेट आदि की चोरी की। उसी रात एटीएम तोड़कर चोरी करने की कोशिश करते समय तोड़फोड़ की आवाज होने लगी।
तभी बगल के कुछ लोग जाग गए और वह लोग भाग गए। पुलिस की पूछताछ में सलमान ने यह भी खुलासा किया है कि प्रवेश सिंह के साथ एक माह पहले गौर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के एक घर में घुसकर चोरी की थी।
क्षेत्र के पौनी सूचित गांव में चैनल का ताला तोड़कर घर में रखे महिलाओं के जेवर एवं वाशिंग मशीन सहित कई सामान चुरा ले गए थे। वाशिंग मशीन को कबाड़ की दुकान पर बेच दिया था। जबकि जेवरात को नेपाल में ले जाकर बेच दिया।