{"_id":"681522d37c38db5a9e0bd730","slug":"the-accused-of-pulling-the-scarf-of-a-girl-student-in-public-has-been-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135877-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरेराह छात्रा का दुपट्टा खींचने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरेराह छात्रा का दुपट्टा खींचने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 03 May 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 03 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। राम जानकी मार्ग पर बैरागल गांव के सामने पेट्रोल पंप के निकट बृहस्पतिवार को लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा का सरेआम दुपट्टा खींचने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं। सीओ प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि रात 11:32 बजे सेमरा चौराहे के पास से उसे पकड़ा गया।
इसी थानाक्षेत्र के बैरागल निवासी आरोपी सिद्दकी आलम उर्फ शाह आलम पास के एक गांव की छात्रा को अक्सर परेशान करता था। बुधवार को छात्रा सैनिया चौराहे पर स्थित एक लाइब्रेरी से पढ़कर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर जा रही थी। पेट्रोल पंप के पास सिद्दीकी आलम उसे रोक कर छेड़छाड़ करने लगा। आपत्ति करने पर उसने छात्रा के ऊपर थूक दिया। इस बात को छात्रा ने लौट कर अपनी मां को भी बताया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को छात्रा फिर से राम जानकी मार्ग से लगभग चार बजे लाइब्रेरी से लौट रही थी। आरोपी अपने गांव बैरागल के सामने रोक कर छात्रा से छेड़खानी करने लगा। दुपट्टा पकड़कर सड़क के नीचे ले जाने लगा। उसने शोर मचाया तो सड़क पर पटक दिया। छात्रा का शोर सुनकर राहगीरों की भीड़ जुटने लगी, तो आरोपी गाली और धमकी देने लगा। उसने धमकी दी कि उसका कहना नहीं मानने पर जान से मार कर फेंक देगा। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने से तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई थीं। बृहस्पतिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।