फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The accused of brutality had hidden his clothes at the scene of crime

Basti News: घटनास्थल पर ही दरिंदगी के आरोपी ने छिपाए थे कपड़े

Thu, 15 May 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 15 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The accused of brutality had hidden his clothes at the scene of crime
बस्ती। मासूम बच्ची से दरिंदगी के आरोपी को बुधवार को पुलिस घटना स्थल की तस्दीक और साक्ष्य संकलन के लिए अस्पताल से मौके पर ले गई। करीब आधे घंटे तक उससे एक-एक घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की गई। जानकारी के बाद साक्ष्य संकलित किए गए।
विज्ञापन

घटना के समय आरोपी ने जो कपड़े पहने थे उसे भी पुलिस ने एपीएन पीजी कॉलेज के पास से बरामद किया। सीसीटीवी में वही कपड़ा पुलिस को दिखा था। पैर में गोली लगने के कारण उसे स्ट्रेचर पर बैठाकर ही जांच की गई। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में रविवार-सोमवार रात मां के बगल में सोई पांच वर्ष की मासूम को अगवा करके हैवानियत का मामला सामने आया था। उसकी मां ने बताया कि अपनी बेटी को बगल में सुलाया था। भोर में चार बजे नींद खुली तो बेटी बिस्तर पर थी तो वह फिर सो गई। पांच बजे दोबारा आंख खुली तो उसकी बेटी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर-उधर काफी देर तक उसे ढूंढ़ती रही। इसके बाद वह कोतवाली पहुंची और गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस भी खोजबीन में जुट गई। इसी बीच पीड़िता खुद ही मां के पास पहुंच गई। उसकी हालत देख हैरान मां से कुछ नहीं सूझा तो उसे नहलाया और पुलिस को सूचना देकर पीड़िता को अस्पताल ले गई। बताया जा रहा है कि उसके प्राइवेट पार्ट से खून आ रहा था। हालत खराब होते देख जिला अस्पताल से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले : उधर, बेटी के साथ हुई इस घटना का सदमा पहले से बीमार पीड़िता का पिता बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसकी मौत हो गई। मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की। गांधीनगर से लेकर रोडवेज तक के 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed