फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The accused arrested for allegedly molesting a cousin and killing a sanitation worker.

Basti News: ममेरी बहन से छेड़खानी पर की थी सफाईकर्मी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The accused arrested for allegedly molesting a cousin and killing a sanitation worker.
सफाई कर्मी विनय वर्मा का ​गिरफ्तार हत्यारोपी संदीप वर्मा।
बस्ती। सफाईकर्मी विनय वर्मा के हत्या का राज पुलिस ने पांचवें दिन खोल दिया है। विनय की हत्या गांव के ही युवक संदीप वर्मा ने की थी। आरोप है कि विनय संदीप की ममेरी बहन से छेड़खानी करता था।
विज्ञापन

वारदात के दिन संदीप और विनय ने साथ में बीयर पी, इसके बाद संदीप ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर विनय को मौत के घाट उतार दिया। उसकी निशानदेही पर सरयू नदी से विनय की बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

छावनी थाने में घटना का अनावरण करते हुए सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी संदीप वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संदीप ने बताया कि उसकी ममेरी बहन को विनय अक्सर छेड़ता रहता था। इसकी शिकायत बहन ने उससे की थी। घटना के दिन दोनों में पहले कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में विनय ने उससे बीयर और नमकीन लाने को कहा। इस पर संदीप उसे 700 रुपये देकर बीयर लाने के लिए भेज दिया और खुद मामा के घर जाकर कुल्हाड़ी उठा लाया। बेंत निकालकर कुल्हाड़ी पैंट में पीछे की तरफ रख लिया।
कुछ देर बाद विनय बीयर और नमकीन लेकर आया। तो उसके गेहूं के खेत के पास नहर की पटरी पर बाइक डबल स्टैंड पर खड़ी कर दोनों साथ में बीयर पीने लगे। इस दौरान दोनों में लड़की को लेकर फिर कहासुनी होने लगी।
तब संदीप ने कुल्हाड़ी के फड़ से विनय की कनपटी पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। तब विनय को नहर में ढकेल दिया। जब देखा कि उसकी मौत नहीं हुई तो दोबारा नहर में जाकर कुल्हाड़ी से प्रहार किया।
उसकी मौत होने के बाद संदीप उसकी बाइक लेकर सरयू नदी के दस नंबर ठोकर की तरफ चला गया। सिकटहा पांडेय गांव के पास विनय की बाइक सरयू नदी में डाल दी। वहां से पैदल घटना स्थल के बगल में स्थित मुर्गी फार्म पर पहुंचा और वहां से प्लॉस्टिक की बोरी लेकर विनय का शव ढक दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद संदीप रात में अपने घर आया और सो गया। अगले दिन सुबह जब घटना की जानकारी हुई और पुलिस का आना-जाना बढ़ने लगा तो संदीप भयवश गांव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस गांव के कुछ लोगों से सघन पूछताछ की तो आशनाई का मामले सामने आया। इस बीच पुलिस को संदीप पर संदेह हुआ तो उसकी तलाश में थाना, स्वॉट और एसओजी टीम लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed