फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The abducted leader of the Azad Samaj Party remains untraced even after 36 hours.

Basti News: आजाद समाज पार्टी के अपहृत नेता का 36 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Mon, 09 Feb 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The abducted leader of the Azad Samaj Party remains untraced even after 36 hours.
अपहृत सोनू चौधरी के परिजन। संवाद
रुधौली। आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व बिजलपुर गांव निवासी सोनू चौधरी (22) को 36 घंटे बाद भी पुलिस खोज नहीं पाई है। उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ जा रहा है, इसलिए पुलिस को उसका लोकेशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ठोस मुकाम पर पहुंचने के लिए पुलिस अपहृत के मोबाइल फोन चालू होने का इंतजार कर रही है। उधर, सोनू के परिजन पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। उन्होंने विरोधियों पर सोनू का अपहरण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस को सोनू के अपहरण की वारदात संदिग्ध लग रही है। रुधौली के सीओ कुलदीप यादव ने बताया कि अपहरण से जुड़े बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सोनू के अपहरण के राहस्य से पर्दा उठा दिया जाएगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनू जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा है। जिस दिन उसका अपहरण हुआ है, उस दिन उसे जमीन के किसी सौदे का भुगतान करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू की मां लता देवी ने बताया कि उनका बेटा कम उम्र में ही सामाजिक सेवा का कार्य शुरू कर दिया था। प्रधानी चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था। उसने गांव में बैनर और पोस्टर भी चस्पा कराए थे। इससे गांव के विरोधियों की नजर में सोनू चुभने लगा था। सोनू के अपहरण के पीछे विरोधियों का हाथ हो सकता है।
सोनू के बाबा बीपत भी विरोधियों पर सोनू का अपहरण कराने का आरोप लगा हैं, मगर पुलिस के गले यह आरोप नहीं उतर रहा है। सोनू के गांव में भी उसके अपहरण को लेकर तरह-तरह चर्चा है। कुछ ग्रामीणों को सोनू का अपहरण नाटक लग रहा है।

बता दें कि शुक्रवार की रात को सोनू रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। परिजनों ने अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपहरण के मामले से 12 से अधिक लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है, मगर किसी ठोस नतीजों पर अब तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed