फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tension over construction of religious place on disputed land, clash with police

Basti News: विवादित जमीन पर धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर तनाव, पुलिस से झड़प

Tue, 24 Sep 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Tension over construction of religious place on disputed land, clash with police
निर्माणाधीन धार्मिक स्थल
- कस्बे के लोगों ने निर्माणाधीन ढांचा ढहाया, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

- कप्तानगंज थाने के महराजगंज कस्बे में सोमवार देर शाम का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज/महराजगंज(बस्ती)।
विवादित जमीन पर धार्मिक स्थल बनाने को लेकर सोमवार देर शाम महराजगंज कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया। उग्र भीड़ ने चोरी से कराए जा रहे निर्माण को गिरा दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की हल्की झड़प हो गई। वहीं लोगों की भीड़ बढ़ती देख निर्माण करा रहे लोग खिसक लिए। समाचार लिखे जाने तक काफी संख्या में कस्बे के लोग जुटकर नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए।
हर्रैया थाना क्षेत्र के कनघुसरा (शम्भूपूर) के रहने वाले सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक शब्बीर अहमद कई सालों से महराजगंज फ्लाईओवर के निकट मकान बनवाकर रहते हैं। कस्बे के लोगों के मुताबिक वह अपने घर के पीछे की विवादित जमीन को कब्जा करने की नीयत से धार्मिक स्थल और मदरसा बनवाने का काफी समय से प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2008 में पहली बार जब इस जमीन पर निर्माण कराने का प्रयास किया तो कस्बे के लोगों ने विरोध कर दिया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उसी जमीन पर शब्बीर अहमद दो दिनों से गोपनीय तरीके से निर्माण कार्य करा रहे थे। कुछ पिलर बनवा लिए थे। सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे इसकी भनक कस्बे के लोगों को लगी तो वे उग्र हो गये। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग पहुंचे और वहां हुए निर्माण को गिरा दिया और नारेबाजी करने लगे। सूचना पर महराजगंज चौकी की पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के लोग मुकदमा दर्ज करने की बात करने लगे तो लोगों का गुस्सा और भी भड़क गया और जमकर नारेबाजी करने लगे। दूसरे पक्ष के लोग भीड़ देख कर भाग निकले। भीड़ ने आरोपी शब्बीर अहमद के घर को घेर लिया। मौके पर पहुंचे कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने लोगों को समझाया -बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed