{"_id":"65db9340b15e3d4be00d2816","slug":"tension-between-two-parties-over-burning-of-straw-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112016-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विवादित जमीन पर रखा पुआल जलाने पर दो पक्षों में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विवादित जमीन पर रखा पुआल जलाने पर दो पक्षों में तनाव
Mon, 26 Feb 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
विवादित जमीन पर रखा पुआल जलाने पर दो पक्षों में तनाव
- एक पक्ष ईदगाह तो दूसरा बता रहा खलिहान की जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के नरहरिया मोहल्ले में विवादित जमीन पर रखा पुआल जलाने को लेकर दो पक्षों में तनातनी हो गई। एक पक्ष उस जमीन को खलिहान तो दूसरा ईदगाह की जमीन बता रहा है। रविवार को आक्रोशित हिन्दुवादी संगठन के नेता वहां पहुंचे और पुआल जलाने की घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक व सीओ सिटी विनय सिंह ने दोनो पक्षों से बात की और समझा-बुझा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया अधिकारियों ने कहा शब-ए-बरात बीतने के बाद जमीन की पैमाइश करा दी जाएगी। इस पर दोनों पक्षों ने सहमति व्यक्त की। अधिकारियों ने कहा कि मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है। मौके पर पर्याप्त पुलिस फोर्स पुरानी बस्ती थाने की ओर से तैनात कर दी गई है। पुआल जलाने के मामले में देर शाम तक किसी की ओर से तहरीर नहीं प्राप्त हुई थी। मुस्लिम पक्ष ईदगाह की भूमि का पैमाइश कराकर अपनी चहरदीवारी बनाना चाहता है तो वहीं उसे हिन्दू पक्ष खलिहान की जमीन बता रहा है।एक महीने पहले भी उसी जमीन पर झंडा लगाने के बाद उसको तोड़ देने को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हुआ था। एसडीएम ने बताया कि पैमाइश के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि जमीन की नवैयत क्या है।