फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tempo overturned three times on the forelane

Basti News: एंबुलेंस की टक्कर से फोरलेन पर तीन बार पलटा टेंपो

Fri, 07 Apr 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 07 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
tempo overturned three times on the forelane
छावनी में दुर्घटना ग्रस्त टेंपो।
छावनी। फोरलेन पर छावनी कस्बे में मस्जिद के सामने बृहस्पतिवार को बिहार जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो सड़क पर तीन बार पलटने के बाद रुकी। टेंपो में सवार अधिवक्ता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश पांडेय ने टेंपो किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

छावनी से पांच-छह सवारियां बैठाकर एक टेंपो हर्रैया जा रहा था। कस्बे में ही सड़क किनारे खड़ी एक कार को ओवरटेक करते समय पीछे से आ रही एंबुलेंस ने जोरदार ठोकर मार दी। टेंपो पलट गया, जिससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। हादसे में छावनी थाना क्षेत्र के बैदोलिया निवासी अधिवक्ता नरेंद्र श्रीवास्तव के हाथ में गंभीर चोट आई है। उनको पीएचसी जितियापुर भेजा गया। टेंपो में सवार रिशु कसौधन पुत्र मनोज कसौधन व अंशु कसौधन पुत्र आशीष कसौधन निवासी राम जानकी मार्ग छावनी बेहोश हो गए। होश में आने पर अंशु कसौधन ने बताया कि उनका मोबाइल फोन गायब हो गया। हादसे में सेवरालाला की एक महिला को भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed