फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Temperature exceeds 41 degrees, wrong eating is making people sick

Basti News: तापमान 41 डिग्री के पार, गलत खानपान बना रहा बीमार

Wed, 10 Jun 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Temperature exceeds 41 degrees, wrong eating is making people sick
जिला अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचे मरीज संवाद - फोटो : 1
बस्ती। लगातार बढ़ रहे तापमान का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1074 मरीज पहुंचे, जिनमें बुखार, सांस और डायरिया से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक रही। इनमें 20 मरीजों को भर्ती किया गया। बताया गया कि 40 प्रतिशत बच्चे डायरिया से ग्रसित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि तेज धूप, गर्म हवाओं और खानपान में लापरवाही के कारण मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार बुखार के 200 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। वहीं सांस संबंधी समस्याओं के 80 मरीज अस्पताल पहुंचे। फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि गर्मी का असर पाचन तंत्र पर भी देखने को मिला। डायरिया के मरीज उपचार के लिए पहुंचे उन्हें तत्काल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बताया कि दूषित पानी, खुले खाद्य पदार्थों का सेवन और तेज गर्मी के कारण पेट संबंधी रोग बढ़ रहे हैं। बताया कि वर्तमान मौसम में डिहाइड्रेशन, लू, चक्कर आना और अत्यधिक कमजोरी के मामलों में भी वृद्धि हुई है। मेडिसिन विभाग, बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ओपीडी में पहुंचे 160 से बच्चे, 15 को किया गया भर्ती
ओपीडी में 160 बच्चों की जांच की गई। इनमें से 15 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया। वहीं इमरजेंसी वार्ड से भी डायरिया से पीड़ित पांच बच्चों को भर्ती करना पड़ा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि गर्मी के मौसम में खान-पान में लापरवाही और दूषित भोजन से बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को स्वच्छ भोजन और पर्याप्त मात्रा में पानी देने की सलाह दी है। बताया गया कि चिल्ड्रेन वार्ड में 24 बेड है, वर्तमान में 44 मरीज भर्ती हैं। वहीं, 10 बेड के पीआईसीयू में सभी बेड पर मरीज भर्ती किए गए हैं।

---
चिकित्सकों की सलाह
-पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें।
-धूप में निकलते समय सिर और चेहरे को ढककर रखें।
-बासी और खुले खाद्य पदार्थों से बचें।
-अधिक कमजोरी, चक्कर या तेज बुखार होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।
-बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
कोट
गर्मी बढ़ने से मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। गंभीर मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। मरीजों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं।
-डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed