{"_id":"6a2b04ce904f9e93c8068879","slug":"teenager-on-bike-killed-in-collision-with-truck-young-man-critically-injured-basti-news-c-207-1-bst1006-160337-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, युवक गंभीर
विज्ञापन
माॅनिकचंद। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर गौरा तिराहे के पास बृहस्पतिवार को सुबह 5:45 बजे ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुुंचाया गया, वहां उसका इलाज चल रहा है। रुधौली थाना क्षेत्र के मझौआ कला द्वितीय गांव निवासी प्रियांशु कन्नौजिया (16) पुत्र स्व. विजय कुमार और नगर थाना क्षेत्र के खुटहन गांव निवासी हिमांशु (19) पुत्र रमेश यादव दोनों अपने ननिहाल वाॅल्टरगंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी रामचंद्र कन्नौजिया व रामकेवल यादव के घर आए हुए थे। दोनों बृहस्पतिवार को सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर लुंबिनी-दुद्धी हाईवे से पेट्रोल भरवाने के लिए गाऊखोर पंप पर जा रहे थे।
अभी दोनों पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गौरा तिराहे के पास पहुंचे थे कि एक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में प्रियांशु की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे ननिहाल पक्ष के लोगों ने 108 की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक हिमांशु को भर्ती कराया गया है।
सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना भी किया। किशोर की मौत के बाद ननिहाल से लेकर उसके घर तक कोहराम मच गया है। चीखते-चिल्लाते लोग जिला अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।