फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager found hanging from the ceiling

छत के कुंडे से झूलती मिली किशोरी

Sun, 21 Nov 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager found hanging from the ceiling
छत के कुंडे से झूलती मिली किशोरी
विज्ञापन

कलवारी थानाक्षेत्र के कैथोलिया जाट गांव का मामला
बहादुरपुर(बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र के कैथोलिया जाट गांव में रविवार सुबह एक किशोरी अपने कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटकती मिली।
उसकी मां सुमित्रा देवी ने बताया कि 17 वर्षीय बेटी मीना शनिवार रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। वह लोग भी सो गए। रविवार सुबह जगने के काफी देर बाद भी उसका कमरा नहीं खुला तो जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। घर के लोगों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से मीना झूल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस के शव नीचे उतारा गया।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राम वशिष्ठ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का सही कारण रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। शव के अवलोकन से आत्महत्या लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed