फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager dies of snakebite, family members create ruckus at CHC

Basti News: सर्पदंश से किशोरी की मौत, सीएचसी पर परिजनों का हंगामा

Mon, 09 Jun 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 09 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies of snakebite, family members create ruckus at CHC
रुधौली। थाना क्षेत्र के बरवा निवासी कमलेश मौर्य की 19 वर्षीय बेटी को रविवार को भोर में घर में विषैले सर्प ने काट लिया। परिजन किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उसकी मौत हो गई। किशोरी के पिता का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद लगभग एक घंटे तक बेटी का कोई उपचार नहीं हुआ। इसके कारण उनकी बेटी की मौत हो गई। पिता ने तहरीर देकर चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तहरीर में बरवा निवासी कमलेश मौर्य ने बताया कि उनकी बेटी संचित घर के कमरे में सोई थी भोर में उसे किसी सर्प ने काट लिया। इसके बाद वह सीएचसी पहुंच गए थे। यहां रात्रि ड्यूटी में लगे चिकित्सक अनिल मौर्य अपने आवास पर मौजूद थे, लेकिन वह एक घंटे तक मरीज को देखने तक नहीं आए। जब उन्होंने आवास पर जाकर चिकित्सक को बुलाया तब वह आए लेकिन तब तक उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पीड़ित पिता का कहना है कि यदि समय पर संचिता को इलाज मिला होता तो उनकी बेटी की जान बच जाती। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में डॉक्टर अनिल मौर्य ने बताया कि मरीज मृत हालत में अस्पताल लाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed