फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager dies after being hit by a train.

Basti News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Wed, 23 Sep 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by a train.
वाल्टरगंज। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर थाना क्षेत्र के पिपरा जप्ती गांव के समीप मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा रेलवे फाटक पार करते समय हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

पिपरा जप्ती गांव निवासी बब्बू निषाद का 14 वर्षीय पुत्र अंश सुबह शौच के लिए घर से निकला था। गांव के पास रेलवे फाटक पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता बब्बू, मां लक्ष्मी देवी और बहनों चंदा व माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed