{"_id":"69f50026d1a7f3b3e60b6f0d","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-a-pickup-sparking-outcry-basti-news-c-209-1-kld1026-149896-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के झिंगुरापार में शुक्रवार को सुबह नौ बजे बाइक सवार एक नाबालिग की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। इससे पहले हादसे के बाद लोगों ने घायल को महुली के एक निजी हॉस्पिटल लेकर गए। गंभीर स्थिति देखते हुए तुरंत सामुदायिक स्वस्थ केंद्र नाथनगर भेज दिया। नाथनगर से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
झिंगुरापार के पुरवा रौजा निवासी अफ्फान (14) कोटे की दुकान से बाइक से गल्ला लेने जा रहा था। पश्चिम पुरवा के चंद्रशेखर यादव की चक्की के सामने एक पिकअप कार को खींचकर ले जा रही थी। अफ्फान उससे साइड लेने के चक्कर में फिसल गया और पिकअप की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। इससे पहले किशोर को नाथनगर स्थित सामुदायिक केंद्र इलाज के लिए आसपास के लोग ले गए। परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। हालत गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। मौत की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।अफ्फान पुत्र अनीस अहमद तीन भाई और एक बहन में से दूसरे नंबर का था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने पिकअप सहित चालक को पकड़ कर महुली थाने ले आई। पिता अनीस अहमद बंगलूरू में है।