{"_id":"68ae186ce9f02777820bad6a","slug":"teenage-girl-raped-after-threatening-to-kill-her-video-made-case-registered-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142668-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हत्या की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म, बनाया वीडियो, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हत्या की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म, बनाया वीडियो, केस दर्ज
Wed, 27 Aug 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र की किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने और उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
15 वर्षीय किशोरी ने तहरीर दी है कि पड़ोस के गांव का सोनू उस पर बुरी नजर रखता था। जनवरी 2025 में वह शौच के लिए बाहर गई थी तो वहां सोनू पहुंच गया। उससे दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यह बात किसी को बताओगी तो जान से मार देंगे।
डर वश किशोरी ने परिजनों को इसके बारे में नहीं बताया। आरोप है कि आरोपी सोनू फरवरी 2025 में उसे अकेली देख घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। उसने मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बना लिया। इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
किशोरी गर्भवती हो गई तो उसने इसकी जानकारी आरोपी सोनू को दी। उसने गर्भपात के लिए दबाव बनाया तो किशोरी ने मना कर दिया। इसके बाद चार अप्रैल को आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ नासिक ले गया और यहां भी दुष्कर्म करता रहा।
विरोध करने पर मारपीट कर अपशब्द कहता और जान से मारने की धमकी देता था। मौका देख वहां से भाग कर अपने घर आ गई। पूरे घटनाक्रम की जानकारी पिता व परिजनों को दी। पिता आरोपी के घर उलाहना देने गए तो उन्हें अपशब्द कहते हुए धमकाया गया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी सोनू समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।