{"_id":"6611a45dc232173661071124","slug":"teenage-girl-became-victim-of-cruelty-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114415-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दरिंदगी की शिकार हुई किशोरी के परिजन चाहते हैं एसआईटी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दरिंदगी की शिकार हुई किशोरी के परिजन चाहते हैं एसआईटी जांच
Sun, 07 Apr 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
नौ मार्च को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, पांच जून को गौर क्षेत्र के बिरऊपुर में हुई थी दरिंदगी
परिजन एसआईटी जांच की कर रहे हैं मांग
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बस्ती। गौर क्षेत्र के बिरऊपुर चौराहे पर पांच जून को दरिंदगी की शिकार हुई किशोरी का परिवार आज भी न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पूरी घटना की जांच के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। घटना के दस माह बीत गए हैं, मगर परिजनों को अब तक सरकार की ओर से कोई सहायता राशि नहीं मिली है। मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। जहां अगली सुनवाई नौ अप्रैल को होनी है। परिजन एसआईटी जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
किशोरी के पिता ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने सात माह के बाद दुष्कर्म और हत्या के आरोपी कुंदन सिंह के दो अन्य मोबाइल फोन नंबर के कॉल डिटेल्स को विवेचना में शामिल किया है। जानकारी के अनुसार घर से साइकिल लेकर सब्जी खरीदने निकली 14 वर्षीय किशोरी का बिरऊपुर चौराहे पर पांच जून को खून से लथपथ शव मिला था।पोस्टमार्टम में उसके साथ दरिंदगी की बात सामने आई थी।
सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग जिंदा होने की उम्मीद में किशोरी को पास के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने बताया कि उसकी करीब एक घंटे पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। पोस्टमार्टम में अप्राकृतिक दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने केस में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और पाॅक्सो की धारा को शामिल किया। इस मामले में राजन निषाद, कुंदन सिंह और एक नाबालिग जेल में है।
विज्ञापन
..
कब चलेगा आरोपी के मकान पर बुलडोजर
पांच जून को आरोपी कुंदन सिंह के मकान में किशोरी से दरिंदगी हुई थी। पुलिस को इसी अड्डे पर अवैध शराब का जखीरा मिला था। उस समय पुलिस ने मकान को सील करते हुए बड़ी कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन दस माह से अधिक हो गए अब तक आरोपी कुंदन सिंह के मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई प्रशासन की ओर से नहीं की गई। जबकि घटना के बाद से ही परिवार के लोग आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। यहां तक की लोगों ने विरऊपुर चौराहे पर प्रदर्शन भी किया था। किशोरी के पिता ने बताया कि विरऊपुर चौराहा स्थित कुंदन सिंह के मकान में ही किशोरी के साथ हैवानियत हुई थी।
..
परिजन को नहीं मिला रानी लक्ष्मीबाई सम्मान योजना से सहायता
पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि घटना को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर पीड़िता के परिवार को रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से मदद दिलाने की मांग की थी, लेकिन दस माह का समय बीत गया। अब तक तक कोई सहायता राशि परिजनों को नहीं मिली।
...
कोट
दरिंदगी जैसे जघन्य अपराधों में धारा और मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार जिले के उच्च अधिकारियों की कमेटी बैठक तय करती है। उसके बाद शासन को भेजा जाता है। जहां बजट के अनुसार पुलिस विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराया जाता है। यदि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन पत्र ऑनलाइन किया गया होगा तो निश्चित तौर पर सहायता राशि दी जाएगी।
-ओपी सिंह, एएसपी