फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teen dies of snakebite in Badaugi village

Basti News: बडौगी गांव में सर्पदंश से किशोर की मौत

Wed, 28 Jun 2023 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teen dies of snakebite in Badaugi village
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बडौगी निवासी 14 वर्षीय मोहम्मद अतीक को मंगलवार की रात घर में चारपाई पर सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया। यह जानने के बाद उसने सांप को मार डाला और परिवार के लोगों को जानकारी दी। थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत बिगडने लगी। रात में ही परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी बेवां सिद्धार्थनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डाॅक्टर ने उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान भोर में उसकी मौत हो गई। मोहम्मद अतीक कक्षा छह का छात्र था। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी मां शकीला बेगम और दो बड़े भाई मोहम्मद जैद व मोहम्मद शैद और एक बहन के साथ ही गांव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed