{"_id":"64fe212b2e9193c7bf0e7277","slug":"technical-education-basti-news-c-207-1-sgkp1004-4139-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: न्यू एज ट्रेड के तहत आईटीआई देगी सोलर तकनीशियन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: न्यू एज ट्रेड के तहत आईटीआई देगी सोलर तकनीशियन का प्रशिक्षण
Mon, 11 Sep 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान न्यूज एज ट्रेड के तहत सोलर तकनीशियन का प्रशिक्षण देगा।संस्थान करीब 40 सीटों पर युवाओं को प्रशिक्षण देगा। युवा संस्थान से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर भी रोजगार का सृजन होगा।
जिले में वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोत तेजी से विकसित हो रहे हैं। कृषि विभाग बड़े पैमाने पर बिजली चलित नलकूपों को सौर ऊर्जा में बदल रहा है। इस काम के लिए अभी तक बाहर से तकनीशियन आते हैं। जो खराबी को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा बिजली की जरूरतों को पूरी करने के लिए लोग घरों पर सोलर लगवा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सोलर को ठीक करने के लिए तकनीशियनों की बड़ी कमी है। युवा जरूरत को देखते हुए आईटीआई के न्यू एज ट्रेड के तहत सोलर तकनीशियन कार्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया कि ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। वैकल्पिक ऊर्जा क्षेत्र में सौर ऊर्जा सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। यह कैरियर की दृष्टि से युवाओं को लिए काफी फायदेमंद होने वाला है। प्रशिक्षण लेकर वह स्थानीय स्तर पर ही रोजगार कर सकते हैं।