फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   teams will go home

गंभीर मरीजों की तलाश में घर-घर पहुंच रही हैं स्वास्थ्य विभाग की टीमें

Tue, 07 Jul 2020 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
teams will go home
गंभीर मरीजों की तलाश में घर-घर पहुंच रहीं टीमें
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना के साथ गंभीर मरीजों की तलाश में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों पर दस्तक दे रही हैं। कोरोना संक्रमण को कम्युनिटी में फैलने से रोकने के लिए पांच से 15 जुलाई तक विशेष सर्विलांस अभियान चलाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को शासन से मिला है। इसके तहत कोरोना के संभावित मरीज खोजे जा रहे हैं। दूसरी ओर गंभीर मरीजों की भी सूची तैयार की जा रही है।
एसीएमओ व नोडल डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि अभियान पोलियो के तर्ज पर चलाया जा रहा है। दो सदस्यीय टीमें बनाई गई हैं। नगरीय क्षेत्र में 46 टीमें काम कर रही हैं। इन पर नौ सुपरवाइजर नजर रख रहे हैं। टीमें घरों पर दस्तक देकर परिवार के लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी कर ब्यौरा तैयार कर रही है। खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ के मामलों के साथ कैंसर, टीबी, लीवर, हार्ट की बीमारी से ग्रसित लोगों का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्रोनिक बीमार लोगों के संक्रमित होने की ज्यादा आशंका होती है, क्योकि उनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कह रहा है।
विज्ञापन

आईएलआई व सारी केस की होगी पहचान
अभियान के दौरान आईएलआई व सारी केस की पहचान की जाएगी। जिन लोगों को केवल बुखार व खांसी की समस्या है। उन्हें आईएलआई व जिन्हें इसी के साथ सांस लेने में भी तकलीफ होगी उन्हें सारी केस में रखा जाएगा। इन लोगों पर विभाग की नजर होगी तथा जरूरत पड़ने पर उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed