{"_id":"65c53497c291271ad10fb8b6","slug":"team-reached-the-house-of-big-defaulters-recovered-rs-10-lakh-basti-news-c-207-1-bst1001-111210-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बड़े बकाएदारों के घर पहुंची टीम, हुई दस लाख की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बड़े बकाएदारों के घर पहुंची टीम, हुई दस लाख की रिकवरी
Fri, 09 Feb 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बड़े बकाएदारों से राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन का सख्त रुख बना हुआ है। लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी सदर तहसील क्षेत्र में एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के नेतृत्व में गठित चारों टीमों ने ताबड़तोड़ छापा मारा। इस दौरान बड़े बकाएदारों की धर पकड़ भी गई। देर शाम तक दस बकाएदारों से दस लाख रुपये राजस्व की वसूली की गई है।
एसडीएम ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों के दस बड़े बकाएदारों की धरपकड़ की कोशिश की गई। चारों टीमों ने इनके घरों पर छापा मारा। इससे हड़कंप की स्थिति बनी रही। प्रशासनिक टीम ने सभी बकाएदारों पर वसूली का दबाव बनाया। देर शाम तक इन सूचीबद्ध बकाएदारों से दस लाख रुपये राजकीय कोष में जमा कराए गए। एसडीएम ने निर्देश दिए कि एक भी बकाएदार बख्शे नहीं जाएंगे। वह अपने देयक को हरहाल में जमा करें अन्यथा जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने चंदो ताल का किया निरीक्षण
एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने सदर तहसील क्षेत्र के नगर बाजार के निकट स्थित चंदो ताल का निरीक्षण किया। यहां के प्रधान मत्स्य पालन के लिए चंदो ताल के उपयोगिता सुनिश्चित करने की मांग लंबे समय उठा रहे हैं। इस पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने निरीक्षण किया। बताया कि रिपोर्ट एक से दो दिन के भीतर डीएम को प्रेषित कर दी जाएगी।