फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Team reached door to door... children were given polio dose

Basti News: घर-घर पहुंची टीम...बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक

Tue, 17 Dec 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Team reached door to door... children were given polio dose
बस्ती। पल्स पोलियो अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों के लिए सोमवार को विशेष बी-टीम अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर पोलियो टीम पहुंची और बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई।
विज्ञापन

42 हजार बच्चे पोलियोरोधी खुराक पीने से छूट गए थे। इन्हें अभियान से आच्छादित करने के लिए 32202 घरों को चिह्नित किया गया था। घर-घर पहुंचकर पोलियो खुराक पिलाने के लिए 807 टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

टीम घर-घर पहुंचकर छूटे हुए बच्चों को पोलियोरोधी खुराक दी। इसके पहले जिले में 13 दिसंबर तक संचालित पल्स पोलियो अभियान में करीब 32202 घरों के 42 हजार बच्चे वंचित रह गए थे। सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने बताया कि वंचित बच्चों के लिए बी- टीम बनाकर घर- घर अभियान चलाया गया है। निगरानी के लिए पांच नोडल अधिकारी और सुपरवाइजर भी मुस्तैद रहे। बताया कि माइक्रोप्लान के तहत पल्स पोलियो अभियान में 3 लाख 29 हजार 400 बच्चे लक्षित किए गए थे। इसके सापेक्ष 3 लाख 33 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा चुकी है। वहीं 42 हजार को और दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके लिए दोबारा अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed