फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers will march to Delhi on 10th to protest against TET.

Basti News: टेट के विरोध में 10 को दिल्ली कूच करेंगे शिक्षक

Tue, 09 Dec 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Teachers will march to Delhi on 10th to protest against TET.
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। इसमें 11 दिसंबर को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर टेट अनिवार्यता के सवाल को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में हिस्सेदारी के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार किया गया।
विज्ञापन

संघ अध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि 10 दिसंबर को बड़ी संख्या में शिक्षक अपने-अपने साधन, ट्रेन व बसों से दिल्ली रवाना होंगे। जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि 22 दिसंबर को प्रेस क्लब सभागार में जनपदीय अधिवेशन के लिए पदाधिकारियों का नामांकन, 24 को जांच और नाम वापसी होगी। 26 दिसंबर को जिला बेसिक अधिकारी कार्यालय परिसर में जनपदीय अधिवेशन सम्पन्न होगा। इसमें पदाधिकारियों का निर्वाचन होगा।
विज्ञापन

इस दौरान महेश कुमार, अभय सिंह यादव, शैल शुक्ल, चन्द्रभान चौरसिया, देवेन्द्र वर्मा, रीता शुक्ला, रामपाल चौधरी, सतीश शंकर शुक्ल, राजीव पाण्डेय, विकास पाण्डेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed