{"_id":"66b6af87f81bba708f08e344","slug":"teachers-took-out-a-motorcycle-procession-in-support-of-their-demands-basti-news-c-207-1-sgkp1003-121913-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मांगो के समर्थन में शिक्षको ने निकाली मोटरसाइकिल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मांगो के समर्थन में शिक्षको ने निकाली मोटरसाइकिल जुलूस
Sat, 10 Aug 2024 05:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शुकवार को सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकेर डीआईओएस कार्यालय से कलक्ट्रेट तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
शाम चार बजे जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यगण, शिक्षक, शिक्षिकाएं व कर्मचारी मोटरसाइकिल से डीआईओएस कार्यालय पहुंच कर जुलूस के साथ निकले। शिक्षक पुरानी पेंशन बहाल करेआदि नारे लगाते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री संबोधित 23 सूत्री मांग पत्र एसडीएम सदर को सौंपा। एसडीएम ने शिक्षकों को आश्वस्त मांग पत्र शासन को जल्द से जल्द भेज दिया जाएगा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. विकास भट्ट कामिल ने कहा कि अभी संगठित नहीं हुए तो यह सरकार शिक्षकों एवं कर्मचारियों की एक-एक उपलब्धियां छीन लेगी।
संगठन के जिला मंत्री गिरीश चंद्र चौबे ने कहा यदि सरकार शिक्षकों की समस्याओं पर शीघ्रता से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक इससे भी बड़ा आंदोलन करेगा। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा, अरुण कुमार सिंह, दिनेश कुमार तिवारी, सर्वेंद्र नारायण द्विवेदी, शिव प्रकाश सिंह, अनिल पाठक, राम प्यारे कनौजिया सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।