फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   teachers suspend

Basti News: प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
teachers suspend
बस्ती। परिषदीय विद्यालय के संचालन में लगातार लापरवाही बरतने के मामले में प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की गाज गिरा दी गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिलने पर महिला प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया, जबकि दो अन्य महिला शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

मामला साॅऊघाट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय वेलभरिया का है। विभाग को शिकायत मिली कि यह प्राथमिक विद्यालय अक्सर बंद रहता है। अधिकारियों के निरीक्षण की पूर्व सूचना पर ही यहां तैनात शिक्षक समय से मौजूद होते हैं। अन्य दिनों मनमाने ढंग से विद्यालय का संचालन किया जाता है। बीएसए अनूप कुमार ने समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक सुनील तिवारी से संबंधित विद्यालय का गोपनीय निरीक्षण कराया। 22 जुलाई को जिला समन्वयक सुबह 8.15 बजे अचानक विद्यालय पहुंचे, तो यहां ताला लगा मिला। उन्होंने निरीक्षण आख्या बीएसए को सौंप दी।
विज्ञापन

बीएसए ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापक आभा सिंह को निलंबित कर दिया, जबकि यहां तैनात दो अन्य शिक्षक दिव्या पांडेय और अंजली श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। बता दें कि 2021 में भी इस विद्यालय के बंद रहने की शिकायत सीडीओ ने स्कूलों के निरीक्षण के लिए नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट से जांच कराई थी। तब भी यह विद्यालय बंद मिला था, लेकिन उस समय संबंधित प्रधानाध्यापक को केवल प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
अनुपस्थिति 6 शिक्षकों का वेतन बाधित करने का निर्देश
एडी बेसिक संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में गठित पांच सदस्यीय मूल्यांकन टीम के दो दिनों के अनुश्रवण मूल्यांकन के दौरान दो प्रधानाध्यापक, एक शिक्षामित्र और तीन शिक्षक समेत 6 लोग विद्यालयों में अनुपस्थिति पाए गए। एडी बेसिक ने बीएसए को निर्देशित किया है उक्त अवधि में संबंधित शिक्षकों का वेतन बाधित कर उनसे स्पष्टीकरण तलब करें। लापरवाही उजागर होने कार्रवाई सुनिश्चित कर उन्हें अवगत कराया जाए। टीम ने फोन के जरिये 19 अगस्त को 10 से 2 बजे तक गौर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लोढ़वा में तैनात शिक्षकों से संपर्क साधा। यहां प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव अनुपस्थित मिले, जबकि 22 अगस्त के अनुश्रवण में हर्रैया ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल मरवटिया कुंवर की शिक्षक निवेदिता सिंह, गुरधनिया की शिक्षामित्र शकुंतला देवी, जोकहा की शिक्षक प्रियंका और विपिन शुक्ल तथा प्राथमिक विद्यालय मुरादीपुर के प्रधानाध्यापक दीपक श्रीवास्तव अनुपस्थित पाए गए। संबंधित अवधि वेतन बाधित करने के स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed