फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers' signature campaign continues against the mandatory TET

Basti News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का हस्ताक्षर अभियान जारी

Wed, 15 Oct 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Teachers' signature campaign continues against the mandatory TET
प्राथमिक विद्यालय कटरुआ में हस्ताक्षर अ​भियान आगे बढ़ाते ​शिक्षक- विज्ञ​​प्ति
बस्ती। टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता के सवाल पर शिक्षकों का हस्ताक्षर अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। साऊंघाट, परसुरामपुर, हर्रैया, दुबौलिया, कुदरहा और बहादुरपुर सहित विभिन्न विकासखंडों में शिक्षक समस्या समाधान की मांग के लिए सक्रिय रहे। शिक्षकों ने हस्ताक्षरित ज्ञापन ई-मेल के माध्यम से राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई है। सरकार को हस्तक्षेप कर नियमों में संशोधन करना चाहिए, जिससे समस्या का स्वतः समाधान हो सके। इस मौके पर राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश चौधरी, अभिनव उपाध्याय, देवेन्द्र वर्मा, राजीव पांडेय, विजयवीर कन्नौजिया, अरविंद पांडेय ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed