फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers protesting against BSA

शिक्षकों ने बीएसए के खिलाफ नारेबाजी की

Mon, 29 Aug 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 29 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teachers protesting against BSA
बीएसए कार्यालय पर प्रा थमिक शिक्षक संघ का धरना जारी।
प्राथमिक शिक्षक संघ के धरने के तीसरे दिन शिक्षकों ने कहा कि स्कूलों की जांच कर शिक्षकों को धरने में आने से रोकने की बीएसए की चाल को सफल नहीं होने दिया जाएगा। वक्ताओं की ओर से समय आने पर इसका जवाब बीएसए को देने की बात कही गई। इस दौरान शिक्षकों ने बीएसए के विरुद्घ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता  कर रहे जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि अगर स्कूलों की जांच के बहाने शिक्षकों का उत्पीड़न किया गया तो उसे कोई भी शिक्षक बर्दास्त नहीं करेगा। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीन साल की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों की पदोन्नति, वर्ष 2015 में जूनियर हाई स्कूल में पदोन्नति प्राप्त हेड मास्टर के वेतन निर्धारण सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य  हो रहे हैं। वार्ता में आश्वासन देने के बावजूद अभी तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। जिसे लेकर जिले भर के शिक्षकों में रोष है। लंबित मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमानुसार पदोन्नति के लिए 15  जुलाई 2016 को वरिष्ठता सूची प्रकाशित करने के बाद भी अभी तक पदोन्नति  प्रक्रिया को नहीं निभाया गया। पदोन्नति के नाम धन उगाही की जा रही  है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।  वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल्मीकी सिंह ने कहा  कि दो अगस्त 2016 को बीएसए से  समझौता होने के बाद भी अभी तक निस्तारण नहीं  किया गया। निस्तारण होने तक  धरना जारी रहेगा। जिला उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्र  ने कहा कि एमडीएम के दूध  एवं फल के नाम पर शिक्षकों का वेतन रोका जा रहा  है, जबकि अधिकांश स्कूलों  में एमडीएम का संचालन प्रधान कर रहे हैं। इस दौरान शैल  शुक्ल, बब्न पांडेय, कुसुम  लता श्रीवास्तवा, विजय चौधरी, चंद्रशेखर पांडेय,  चंद्रकिरन पांडेय,  अम्बिका, जय राम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed