फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   teachers meeting

शिक्षकों का आर-पार की लड़ाई का एलान

Sun, 07 Aug 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 07 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
teachers meeting
विशिष्ट बीटीसी शिक्षको ने अपनी मांगो को लेकर किया बैठक।
 बीएसए परिसर में रविवार को विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक की। इस दौरान 13 व 14 अगस्त को लखनऊ के जीपीओ पार्क में होने वाले धरना और  प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। गौर ब्लॉक के अध्यक्ष  रातकुमार सिंह ने कहा कि वक्त आ गया है कि आरपार की लड़ाई लड़ी जाए। पेंशन पाने के लिए एक जुट होकर लखनऊ के धरने में  भाग लेना है। उत्तर  प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिला मंत्री शांतिभूषण नाथ त्रिपाठी ने कहा कि  प्रदेश की सरकार शिक्षकों के साथ षड़यंत्र कर रही है। जानबूझकर प्राथमिक  शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने में लगी हुई है। 
विज्ञापन


कहा कि संघर्ष करके ही पुुरानी पेंशन  व्यवस्था को बहाल कराया जा सकता है। शिक्षक इसके लिए हर कुर्बानी  देने को तैयार है। संतोष मिश्र ने कहा कि संगठन ने लखनऊ में 11 अगस्त को आमरण अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है। उच्च न्यायालय में सरकार  के खिलाफ जीपीएफ कटौती के मामले में अवमानना याचिका दायर कर दी गई  है। इसलिए जरूरी है कि सभी 13 और 14 के धरने में भाग लें। 
विज्ञापन


इस मौके पर  जवाहरलाल चौधरी, शिवनंदन मिश्र, डॉ. दिवाकर मिश्र, रामचंद्र पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, अनिल यादव, अजय कुमार वर्मा, शिशिर कुमार पांडेय, लवकुश वर्मा,  अनिल बाल्मीकी, सुभाष चंद्र, मनोज चौधरी, अमित पाल, रामदीन, राजेश कुमार  चौधरी, महेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, उमेशचंद्र भारती, अनिल यादव, विनोद  कुमार, उमेशचंद्र वर्मा, गिरजेश कुमार यादव, डा. अरविंद कुमार, मोहम्मद  मुस्तकीम खान, गरिमा श्रीवास्तवा, जनार्दन शुक्ल, विनय श्रीवास्तव, रियाज  अहमद, राम यज्ञ, विनोद कुमार गौड़, कल्पनाथ, धर्मराज, गोवर्धन यादव व सुरेशचंद्र यादव सहित कई अन्य लोग मौजूूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed