{"_id":"6b09e56ef58e3d22d30830d1","slug":"teachers-hunger-strike-for-promotion-related-counseling-continues-basti-news-c-207-1-bst1005-172894-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पदोन्नति की काउंसलिंग के लिए शिक्षकों का अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पदोन्नति की काउंसलिंग के लिए शिक्षकों का अनशन जारी
विज्ञापन
बस्ती। बीएसए कार्यालय परिसर में परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग का आदेश जारी करने की मांग को लेकर चल रहा अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशनरत शिक्षकों ने विभाग पर पदोन्नति प्रक्रिया में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया।
आंदोलन में दो दिव्यांग शिक्षक भी शामिल हुए। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि काउंसिलिंग के माध्यम से पदोन्नति का लिखित आदेश जारी होने तक अनशन समाप्त नहीं किया जाएगा।
अनशन के दूसरे दिन आनंद शुक्ल, किरन देवी, राममोहन उपाध्याय, अखिलेश चौधरी और राजेंद्र प्रसाद चौधरी को जिला पदाधिकारियों ने माला पहनाकर अनशन पर बैठाया। इस दौरान बीएसए को ज्ञापन सौंपकर काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से काउंसलिंग के माध्यम से पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। वरिष्ठता सूची भेजकर शिक्षकों से नाम के सामने सादे हस्ताक्षर भी करा लिए गए थे लेकिन अब तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है।