{"_id":"680a99d7e96457786306c4b2","slug":"teachers-and-students-paid-tribute-condemned-terrorism-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135463-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद की निंदा
Fri, 25 Apr 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
गौर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के कायराना हमले से हर तरफ लोगों में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को कृषक इंटर कॉलेज के सभागार में प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आतंकवाद की निंदा की गई। सरकार से हमले के दोषी आतंकवादियों को कठोर सजा देने की मांग की गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो। प्रधानाचार्य ने कहा कि जिस तरह से पर्यटकों की धर्म के आधार पर नृशंस हत्या की गई, वह निंदनीय है। इस मौके पर पवन कुमार शुक्ल, धर्मेंद्र कुमार, अनीस अहमद खान, प्रत्यूष कुमार सिंह, संतोष शुक्ल, दुर्गा प्रसाद दुबे, अभय कुमार उपाध्याय, संदीप त्रिपाठी, मीरावती उपाध्याय, हीरालाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विशेषरगंज में आतंकवाद के विरोध में कैंडल मार्च
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के विशेषरगंज बाजार में बुधवार की देर शाम कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के विरोध में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। मृतकों को श्रद्धांजलि दी व सरकार से आतंकवादी संगठनों को मिटा देने की मांग की। कहा कि भारत की बढ़ती ताकत को देखकर पाकिस्तानी आतंकी बौखला गए हैं। इस घटना से देशवासी दुखी हैं। इस मौके पर बलवंत सिंह, राजेश सिंह, अमन, राजवंत, सम्राट सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद