फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers and employees staged a sit-in

शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिया धरना

Fri, 26 Nov 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers and employees staged a sit-in
बीएसए कार्यालय पर धरना देते शिक्षक और कर्मचारी। - फोटो : BASTI
शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन

बस्ती। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के प्रदेश व्यापी आह्वान पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन नीति बहाली समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। धरने के बाद जुलूस निकालकर शिक्षक, कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रुधौली को दिया।
घरने का नेतृत्व करते हुए उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि देश में सांसद, विधायकों को पेंशन प्राप्त है, लेकिन अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नीति से वंचित रखा गया है। वे दिहाड़ी मजदूरों की तरह सेवाएं दे रहे हैं, उनसे उनके बुढ़ापे की लाठी छीन ली गई है, जब तक पुरानी पेंशन नीति लागू नहीं हो जाती चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। पांच दिसंबर को लखनऊ में महासम्मेलन प्रस्तावित है। इसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में पुरानी पेंशन नीति बहाली, भत्तों को बहाल करने, शिक्षामित्रों को नियमावली में संशोधन कर शिक्षक पद पर समायोजित करने, आंगनबाड़ी, लिपिक, होमगार्ड, पीआरडी जवान, ग्राम रोजगार सेवक, मुख्य सेविका, आशा, एएनएम, रसोईया, आश्रम पद्धति एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयोें के शिक्षकों एवं कर्मियों, विशेष शिक्षकों तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कर्मियों को विनयमित करने आदि की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नरेंद्र देव मिश्र, रामनाथ, शिवशंकर कुमार, महेंद्र चौहान, चंद्र प्रकाश पांडेय, राजेश कुमार, राघवेंद्र सिंह, अभय सिंह यादव, आनंद दूबे, विश्वंभर नाथ शर्मा, विजय प्रकाश चौधरी, मनीष कुमार, शैल शुक्ल, महेश कुमार, दिवाकर सिंह, चंद्रभान चौरसिया, बब्बन पांडेय, रामभरत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed