फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teacher training is essential for improving education

Basti News: शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण जरूरी

Sun, 20 Jul 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 20 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Teacher training is essential for improving education
बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय एफएलएन एवं एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों का ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण शनिवार को पूरा हुआ।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों का समय-समय पर प्रशिक्षण जरूरी है। शिक्षकों का प्रशिक्षण अच्छा होने पर ही छात्रों के सीखने के अनुभव में वृद्धि होगी और छात्रों की सहभागिता बढ़ेगी। प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता अलीउद्दीन खान ने बताया कि आप सभी अपने ब्लॉकों में शिक्षकों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के संदर्भदाता प्रवक्ता वंदना चौधरी, एसआरजी आशीष श्रीवास्तव और अंगद पांडेय ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण में विभाग से निर्धारित मॉड्यूल के अनुसार प्रशिक्षण दिया। प्रवक्ता डॉ रविनाथ त्रिपाठी, इमरान, कुलदीप चौधरी, डॉ गोविंद प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed