फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   teacher suspend

फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाला शिक्षक बर्खास्त

Fri, 04 Mar 2022 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
teacher suspend
फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाला शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन

- वेतन रिकवरी और मुकदमा दर्ज कराने का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय स्कूल में दूसरे के अभिलेखों पर फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाले शिक्षक को बर्खास्त किया गया है। बीएसए ने वेतन रिकवरी और मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

बीएसए कार्यालय के अनुसार जिले के रुधौली के प्राथमिक विद्यालय कुड़ी चौराहा में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत राजेश कुमार का सहायक अध्यापक पद पर 2010 में चयन हुआ था। एसटीएफ स्तर से कराई जांच में यह सामने आया कि राजेश कुमार ने किसी दूसरे के अभिलेखों का प्रयोग कर नौकरी हासिल की है। इसी नाम का असली शिक्षक राजेश कुमार चौबे गोरखपुर जनपद में कैंपियरगंज ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय सोनपुरवा पर कार्यरत है। उनके ही अभिलेखों का गलत तरीके से प्रयोग करके नौकरी हासिल कर ली है। जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद बीएसए ने रुधौली के प्राथमिक विद्यालय कुड़ी चौराहा में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत राजेश कुमार को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था, लेकिन वे तय समय सीमा में अपना पक्ष नहीं रखे। बीएसए कार्यालय के अनुसार अभिलेख में फर्जी शिक्षक ने अपना पता संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थानांतर्गत औद्योगिक नगर दर्ज किया है। बीएसए जगदीश शुक्ल ने आरोपी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार चौबे की सेवा समाप्त करने के साथ ही वेतन रिकवरी व मुकदमा दर्ज कराने के लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed