{"_id":"64d3e0ab4ee2c6665d0cc714","slug":"teacher-agitation-basti-news-c-207-1-sgkp1003-2541-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने निकाली मोटरसाइकिल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने निकाली मोटरसाइकिल जुलूस
Thu, 10 Aug 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय से कलक्ट्रेट तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर सीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
जुलूस में डीआईओएस कार्यालय पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारी मोटरसाइकिल से एकत्रित हुए। शिक्षक '' पुरानी पेंशन बहाल करो '', '' जो पेंशन की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा '', '' शिक्षक एकता ज़िंदाबाद '' नारे लगाते हुए गांधीनगर, कंपनी बाग, शास्त्री चौक होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। सीएम को संबोधित 16 सूत्री मांग-पत्र प्रशासनिक अधिकारी को दिया। जिला अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने कहा कि यदि अभी संगठित नहीं हुए तो यह सरकार शिक्षकों एवं कर्मचारियों की एक-एक उपलब्धियां छीनने पर अमादा है, वह दिन दूर नहीं, जब शिक्षकों की स्थिति समाज में सबसे दयनीय हो जाएगी, क्योंकि संघर्षों से प्राप्त यह सारी उपलब्धियां संगठन की ही देन है।
जिला उपाध्यक्ष डॉ. विकास भट्ट कामिल ने कहा कि 20 दिन बीत जाने के बाद यदि सरकार ने मांग पत्र पर विचार नहीं किया, तो शिक्षक बृहद आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जुलूस में मंडलीय मंत्री रामेश्वर सिंह, जिला मंत्री गिरीश चंद्र चौबे, अरुण कुमार सिंह, प्रत्यूष कुमार सिंह, दिनेश कुमार तिवारी, सर्वेंद्र नारायण द्विवेदी, आज्ञाराम यादव, प्रेमनाथ विश्वकर्मा वैभव गर्ग, हेमंत कुमार चौधरी, जेपी ओझा, अशोक चौधरी, शंभूनाथ वर्मा, कुंवर सेन, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, कुलदीप विश्वकर्मा, पंकज निरंजन, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, कुलदीप वर्मा, सुनील विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, जावेद अहमद, विबुधेश त्रिपाठी, रवींद्र कुमार शामिल रहे।