फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teacher accused of raping a young child arrested

Basti News: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of raping a young child arrested
बस्ती। कक्षा दो में पढ़ने वाली सात साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में संचालित निजी विद्यालय के प्रबंधक/शिक्षक को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मासूम का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ उसका बयान भी दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक राम प्रताप गौतम की उम्र 60 वर्ष है। वह संबंधित गांव में कक्षा पांच तक निजी विद्यालय चलाता है और खुद भी पढ़ाता है। परिजनों के अनुसार, वह मासूम बेटी का अक्सर हाथ पकड़कर स्कूल के सुनसान कमरे में ले जाता था। वहां दुष्कर्म करता था। छात्रा के चिल्लाने पर उसका मुंह दबा देता रहा। उसके इस कृत्य से मासूम डरी-सहमी थी। वह अपने परिजनों को कुछ दिनों तक शिक्षक के कृत्य की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

इधर कुछ दिनों से वह स्कूल जाना बंद कर दी थी। घर वालों ने पूछताछ की उसने आपबीती बताई। परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने 14 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। मामले के विवेचक उप निरीक्षक राममणि उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आगे की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा मासूम का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने की कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है। आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश करेगी। -श्यामकांत, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed