{"_id":"651efd6c0f3812638108bce8","slug":"taxi-stands-will-be-built-in-the-city-basti-news-c-207-1-bst1001-5356-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शहर में बनेंगे टैक्सी स्टैंड, जाम से भी मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शहर में बनेंगे टैक्सी स्टैंड, जाम से भी मिलेगी मुक्ति
Thu, 05 Oct 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
- एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक की अनुपस्थिति पर नाराज हुए डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में नए सिरे से टैक्सी स्टैंड बनाए जाएंगे। इसके अलावा अस्पताल चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से भी निजात दिलाई जाएगी। इसके लिए डीएम अंद्रा वामसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंथन किया।
डीएम ने कहा कि शहर की जियो स्पेशल मैपिंग कराना, शहरी क्षेत्र की टू लेन से फोर लेन की लंबाई, सड़क सुरक्षा सीबी, आउटलुक की काष्ट, पार्क के बीच घाट जैसा बनाने का कार्य एजेंडा बिंदु में शामिल किए जाएं। इसके अलावा जिला अस्पताल के पास लगने वाले जाम से निपटने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत तथा ईओ नगर पालिका को खंभे हटाने के निर्देश दिए।
डीएम ने शहर में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या के बारे में ईओ नगरपालिका से जानकारी ली। निर्देश दिए कि शहर में सफाई का बेहतर इंतजाम करें। उन्होंने हाईवे पर मानक के विरूद्ध स्थापित शराब की दुकानों पर कार्रवाई के लिए आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए। अयोध्या से बस्ती हाईवे पर गड्ढा पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
परियोजना निदेशक एनएचएआई गोरखपुर के बैठक में उपस्थित न होकर अपने अधीनस्थ को भेजे जाने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी कि यदि अगली बैठक में वह उपस्थित नहीं हुए तो विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। इस मौके पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी केशव लाल, सीडीओ जयदेव सीएस, सीएमओ डॉ. रमाशंकर दुबे, आरटीओ रविकांत शुक्ल, एआरटीओ पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।